देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। निश्चित रूप से मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी बधाई व शुभकामनाएं
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया