दिनांक/26/6/24
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश मे कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों को बेदम और खीज बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि अब तक जितने आपराधिक मामले संज्ञान मे आये हैं उनकी विधिवत और बिना दबाव के जांच पुलिस ने की और अधिकांश का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। हर मामले मे गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है।
चैहान ने कहा कि किसी भी मामले का तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये हैं। इसका असर साफ है कि अब पहले की तरह थाना चैकियों मे रिपोर्ट लिखाने को चक्कर नही काटने पड़ते हैं। बिना दबाब के कोई भी बड़ा या छोटा मानक न होकर निष्पक्ष जांच और कार्यवाही हो रही है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार मे किशोरी से रेप और हत्या के मामले मे पार्टी के सदस्य पर आरोप लगने के तत्काल बाद पार्टी ने उसे सदस्यता से निष्काषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी सुचिता के सिद्धांत पर कार्य करती रही है और आपराधिक अथवा भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों मे किसी को सरंक्षण नही, बल्कि कड़ी कार्यवाही की पक्षधर रही है। वहीं पटेलनगर मे मिले शव को लेकर पुलिस जांच मे जुटी है।
चैहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह की धामी जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते भर्ती घोटालों मे बखूबी पालन किया गया। बड़े से बड़े रसुखदार तक कानून के हाथ पहुँच गये। वहीं पारदर्शी तरीके से सभी मामलों मे जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी मामले को दबाने, सरंक्षण तथा प्रभावित करने की मंशा के सख्त खिलाफ भाजपा सरकार मे अपराधी कितना ही बड़ा क्यों न हो हर एक के खिलाफ कार्यवाही हो रही है। कुछ घटनाओं की परतें जोड़कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना सरासर गलत है। कांग्रेस को लगातार मिल रही असफलताओं की खीज को राजनैतिक रंग देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जांच एजेंसियो के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया