दिनांक/14/07/2024
देहरादून। दिल्ली भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड सदन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सीडीएस जनरल अनिल चैहान ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कहा की हमारे सशस्त्र सेनाओं के बीच जो सामंजस्य और एकीकरण देखने को मिलता है वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा है सैन्य भूमि उत्तराखंड के सपूत होने पर प्रदेशवासियों को आप पर गर्व है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने जनरल चैहान से कहा की उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां से लगभग प्रत्येक परिवार से कोई न कोई देश की सेवा कर रहा है। वहीं यहां पूर्व सैनिकों की संख्या भी अधिक है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने सीडीएस से पूर्व सैनिकों की समस्याओं, सूदूरवर्ती क्षेत्रों में ईसीएचएस की सुविधा बढ़ाने की ओर कार्य करने हेतु अनुरोध किया। इस दौरान राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में सैन्य सेवा के दौरान एक साथ बिताए गए समय को भी याद किया।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया