दिनांक/01/08/2024
देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटना से निचले इलाकों में नदियां उफान पर बह रही है। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा यानी वार्निग लेवल को पार कर गया है। अगर इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा। उधर, बारिश से रामगंगा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, चैखुटिया बाजार में देर रात पानी घुसने से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हरिद्वार में गंगा चेतावनी के निशान के ऊपर बह रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.45 रिकॉर्ड किया गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ चैकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल निमेष ने बताया बारिश अगर इसी तरह जारी रही तो शाम तक गंगा का जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। गंगा अपने वार्निंग लेवल से 0.25 मीटर ऊपर बह रही है, जिसकी अभी और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही ऋषिकेश पशुलोक बैराज ने भी जल छोड़ा है। यदि गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से यानी 294 मीटर से ऊपर बहता है तो गंगा तट से जुड़े आसपास की आबादी वाली बस्तियों को भी खाली कराया जाएगा।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया