दिनांक/22/08/2024
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में वन्यजीव फोटोग्राफर बिलाल खान ने मुलाकात कर ‘‘सफरनामा’’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में उनके द्वारा भारत के 18 प्रदेशों में स्थित 54 टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी दी गई है। उनके द्वारा सभी टाइगर रिजर्व में भ्रमण कर वहां से फोटोग्राफ्स और जानकारी को संकलित किया गया। राज्यपाल ने इस पुस्तक में संकलित किए गए फोटो और जानकारी की सराहना की।
More Stories
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल