दिनांक/27/08/2024
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शशिधर भट्ट स्टेडियम गाड़ीघाट कोटद्वार में हाकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर आयोजित खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजक समिति को सम्मानित किय। विधानसभा अध्यक्ष ने पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के लिए महिला 5000 मीटर स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर चुकी अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया , उन्होंने बताया यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर हमारी लड़कियां आज विश्व में अपना लोहा मनवा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व खिलाड़ी वॉलीबॉल धीरेंद्र कंडारी, फुटबॉल सुनील रावत, बॉक्सिंग मनोज सिंह, बैडमिंटन बरूण भट्ट को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया व कहा कि स्टेडियम का विस्तारीकरण किया जायेगा साथ ही खेलो बढ़ावा देने के लिए सभी स्तरों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जायेगा खिलाड़ियों केअन्दर खेल भावना विकसित करने के लिए उचित व्यवस्था व सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्याम सिंह डांगी बॉक्सिंग कोच, शिवम रावत वरिष्ठ सहायक, अमीषा बहुखंडी, विक्रम सिंह, हरि सिंह पुंडीर, नीना बेंजवाल, नीरू बाला खतंवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश