देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य आम जनजीवन की सबसे महत्वपूर्ण सेवा है और इस पर सरकार तथा मुख्यमंत्री का विशेष फोकस रहता है। इसी क्रम में बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किया गया आईसीयू अब सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। वहां पहले 6 बेड थे, जिन्हें बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। इसके साथ ही अतिरिक्त मैनपावर और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि माताओं के लिए बने वार्ड्स को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। वहीं, हाल ही में उद्घाटन किया गया मॉडर्न इम्यूनाइजेशन सेंटर भी प्रभावी रूप से काम कर रहा है, जहां गर्भवती महिलाओं, बच्चों और नवजात शिशुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा अब DDRC को भी व्यवस्थित और आधुनिक रूप दिया जा रहा है, ताकि दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र, पेंशन, आधार कार्ड और अन्य सुविधाओं के लिए एक समर्पित स्थान मिल सके। डीएम ने कहा कि जल्द ही इसका उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया