नैनीताल। धारी विकासखंड के खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका गंगा देवी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। महिला की मौत के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। धारी उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन हालात का जायजा ले रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
More Stories
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण