हादसे में सात लोग घायल
टिहरी। टिहरी जनपद के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्यासी के पास खड़े सरिये से लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ। ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। उनका शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे टीम ने वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य सात लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया