SDRF ने किया शव बरामद
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमे चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:04 बजे स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि हटाल और फिडिज पुल के बीच एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि आईसर वाहन (UK 07CD 5049) करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी मौत हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को स्ट्रेचर के जरिए सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान विपिन सिंह (30 वर्ष) पुत्र सोबेंद्र लाल, निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया