देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के प्रतीक थे, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, पराक्रम और संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वीर योद्धा की गौरवगाथा सदैव आने वाली पीढ़ियों को साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का संदेश देती रहेगी।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया