बेटियों की निश्छल मुस्कान में होता है ईश्वर का वास- गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन देहरादून के आर्यनगर स्थित मंदिर में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने 251 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की निश्छल मुस्कान में ईश्वर का वास होता है और उनकी सेवा से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कन्या पूजन से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का वास होता है।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि मां महागौरी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया