गैरसैंण (भराड़ीसैंण): ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गैरसैंण पहुंचे, जहां वे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों की ओर से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

विधानसभा सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सत्र के दौरान शांति एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो।
More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा