दिनांक/20/6/24
देहरादून। नेहरूग्राम गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के बाहरी असामाजिक तत्वों ने दून को अपना रैन बसेरा बना लिया है। जिससे स्थानीय जनता दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
चक्काजाम के तहत रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के समीप की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास धरने पर बैठे लोगों के अनुसार सुबह इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई। प्रदर्शन में करीब 25 लोगों जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने धक्का मुक्की की, महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस नहीं थी। आरोपियों को संरक्षण के आरोप भी पीड़ित पक्ष ने लगाए। डोभालवाला चैक पर बाजार बंद है। कुछ दुकानें खुली हैं बाकी बाजार बंद है।
More Stories
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल