देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने पौड़ी मे एक पत्रकार की गिरफ्तारी को कानूनी विषय बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। चैहान ने आरोप लगाया कि अंकिता हत्याकांड मे कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेकती रही है और इस मामले मे जनता उसे नकार भी चुकी है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी किसी अन्य मामले मे हुई है और किसी के इशारे पर नही, बल्कि विधिसम्मत है। जहाँ तक अंकिता हत्याकांड का सवाल है तो उसमे जांच एजेंसियों के द्वारा सटीक जांच की गयी है और न्यायालय ने भी जांच पर संतोष जताया है।
आरोपी जेल मे है और मामले की सुनवाई चल रही है। किसी को बचाया नही गया, बल्कि जांच मे जो भी नाम सामने आये उन पर कार्यवाही हुई है। कांग्रेस की खीज इसी कारण से है कि उसे अपनी राजनैतिक यात्रा मे जन समर्थन नही मिला। वह अंकिता के परिजनों की भावनाओं से खिलवाड करने मे भी पीछे नही रही। तमाम अनर्गल दुष्प्रचार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ करते रहे। लेकिन जनता ने कांग्रेस के प्रायोजित दुष्प्रचार पर भरोसा नही किया, क्योंकि सीएम धामी बिना काल खंड के भर्ती घोटालों की जांच और कानून व्यवस्था मे भी जांच एजेंसियों को खुली छुट देने के फैसलों से जीरो टॉलरेंस को साबित कर चुके हैं। अंकिता प्रकरण मे भी उन्होंने खुद घटना का संज्ञान लिया और 24 घण्टे मे आरोपी सलाखों के पीछे हो गए। कांग्रेस को निराधार आरोपों का परित्याग कर वास्तविकता को स्वीकार करने की जरूरत है। सच यही है कि कांग्रेस हर मामले को राजनैतिक चश्मे से देख रही है।
नेगी की गिरफ्तारी कानून का मामला, कांग्रेस के आरोप निराधारः चौहान
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया