देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दीपक सेठ, आशिमा गोयल एवं राहुल आनंद ने शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का मौका मिला है। वार्ता के दौरान राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भविष्य में उत्तराखण्ड की जनता के समग्र कल्याण के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों का राज्य है और अधिकारियों को यहाँ की चुनौतियों व संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।
प्रशिक्षु आईएएस दीपक सेठ, आशिमा गोयल एवं राहुल आनंद ने की राज्यपाल से भेंट
More Stories
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक