श्रीनगर गढ़वाल। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार ग्राम ग्रैंड जिला पौड़ी गढ़वाल और 32 वर्षीय दिवाकर नौटियाल पुत्र एमपी नौटियाल ग्राम डंडारी जिला पौड़ी सवार थे। कार के खाई में गिरने की आवाज जैसे ही आसपास के लोगों को सुनाई दी, सभी घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े।
इस दौरान स्थानीय लोगों कार के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को खाई से बाहर निकाला और पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे व्यक्ति दिवाकर नौटियाल की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है. घायल का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। घटना किन कारणों से हुई । इस बात की जांच की जा रही है।
बेकाबू कार खाई में गिरी, एक की मौत
More Stories
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल