उत्तरकाशी। नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को एसओजी व पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात एसओजी व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस की टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को बडेथी पोखू देवता मंदिर के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 13.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूदताछ में उन्होने अपना नाम संदीप पंवार व चन्द्रेश बताया। बताया कि वह खुद भी स्मैक के आदी है जो बरामद स्मैक को बेचने के लिए उत्तरकाशी ला रहे थे।
भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित तीन गिरफ्तार
More Stories
मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री