दिनांक/22/6/24
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के मसंदावाला में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बन रही सड़क का निरीक्षण किया। मसंदावाला गाँव के ग्रामीणों की लंबी माँग थी कि सड़क का निर्माण और नालियो का निर्माण करवाया जाय। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें ताकि ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार की शिकायतें मुझे न मिले। उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र में सड़को एवं पुल निर्माण के कार्यों को प्रार्थमिकता पर करवाया जा रहा है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल पाँगती, सहायक अभियंता कपिल कुमार, बीजेपी नेता गिरीश उनियाल, नवीन उनियाल आदि उपस्थित रहे।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया