राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन के लिए प्रतिबद्ध- धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म समाज में हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर कर जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है, जिससे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगी है। कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
More Stories
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू