गुरबाणी के संदेश हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में आपसी सौहार्द व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बैसाखी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, कृषि उन्नति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन धरती, विशेष रूप से नानकमत्ता साहिब, आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और गुरबाणी का उनके जीवन में विशेष महत्व रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गुरबाणी के संदेश हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
More Stories
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश