देहरादून। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, ए. मणिमेखलै को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लेडीज विंग द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है. 1995 में आरंभ के बाद से, यह पुरस्कार उन विशिष्ट महिलाओं को दिया जाता रहा है जिन्होंने बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में अनुकरणीय नेतृत्व और नवाचार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह पुरस्कार इंडियन मर्चेंट चैंबर्स हॉल, मुंबई में आयोजित एक शानदार समारोह में गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी, नादिर गोदरेज, के करकमलों से ए. मणिमेखलै द्वारा प्राप्त किया गया।
यूनियन बैंक की सीईओ आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया
More Stories
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल