पौड़ी- जनपद पौड़ी के समस्त राशन कार्ड धारकों से जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि शासन के निर्देशानुसार अपने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी (बायोमैट्रिक सत्यापन) 20 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कार्डधारक अपने संबंधित या नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के पास जाकर फिंगरप्रिंट के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में संबंधित राशन कार्ड निष्क्रिय किए जा सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपना सत्यापन पूर्ण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली से निर्बाध लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी