दिनांक/28/6/24
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद त्रैमासिक बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने समिति के समस्त सदस्यों तथा ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समिति के संज्ञान में लाएं तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए सैनिकों, सैनिक आश्रितों की शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सैनिकों से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति जानी, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समिति को प्राप्त अधिकतर शिकायतों का सत्यापन करते हुए निस्तारण की वस्तुस्थिति से सम्बन्धित को अवगत कराया लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ले0कर्नल (अप्रा) वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट, मेजर (से.नि) एम.एस नेगी, पीबीआरओ के अध्यक्ष एस.एस बिष्ट, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह, आईटीबीपी के पीआरओ राजीव नेगी, समाज कल्याण आदि सम्बन्धित विभागें के अधिकारियों सहित सैनिक कल्याण विभाग के ब्लॉक स्तर पर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया