देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धामी कैबिनेट के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए अहम कदम बताया।
उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड में जनकल्याण और विकास के संकल्प को और मजबूती मिली है। सतपाल महाराज ने भीमताल से राम सिंह कैड़ा, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक, राजपुर रोड (देहरादून) से खजान दास और रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए मंत्री लोकहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगे और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा और ऊंचाई देगा। साथ ही उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
More Stories
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश
टिहरी के सौंदकोटी गांव में घर के रसोईघर में घुसा गुलदार, दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू