दिनांक/02/08/2024
देहरादून। सर्व महिला शक्ति समिति की ओर से देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ तीज का त्यौहार मनाया गया इस मौके पर सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता की अध्यक्षता में मधु गुप्ता, प्रिया गुलाटी, सुमन रानी, बसंती मल्ल आदि ने महिला बंदियों को मेकअप का सामान जिसमें चूड़ियां काजल बिंदी नेल पॉलिश शादी सम्मिलित थे इस मौके पर महिला बंधिया ने अपनी अपनी नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां भी दी।
इस मौके पर सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता ने कहा कि तीज महिलाओं का त्यौहार है और इसमें साज सिंगर का सामान देना बहुत शुभ माना जाता है इसी को मध्य नजर रखते हुए महिला बंदियों को साथ सज्जा का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर जेल सुप्रिटेंडेंट पवन कोठारी का भी पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने समिति के कार्य की बहुत सराहना की।
More Stories
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल