दिनांक/19/07/2024
देहरादून। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड के तीनों जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।
बता दें कि इस बार 1 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामान्य वर्षा देखने को मिली है, लेकिन 20 और 21 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी बढ़ने जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी से भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 और 21 जुलाई को कुमाऊं रीजन के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
More Stories
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सीता सर्किट को पर्यटन के मानचित्र पर दिलाई जाएगी नई पहचान