उत्तरकाशी। नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। आग इतनी भीषण तरीके से फैली कि उसने आसपास के आठ अन्य मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह से मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे स्थित एक घर के रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गयी थी। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।
गैस सिलिंडर में लगी आग, आठ मकानों को पहुंची भारी क्षति
More Stories
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात