देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित किये। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व डी.जी.पी. अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178वीं रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सलेक्ट हुई। कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है। जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किये। इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे।
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस में सलेक्शन
More Stories
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा