देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु प्रथम ईवीएम, वीवीपैट रैण्डमाईजेशन के उपरान्त आज रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून जिलाधिकारी सोनिका एवं समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम का सील बंद ताला खोला गया तथा रैण्डमाईजेशन के अनुरूप विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, नगर आयुक्त ऋषिकेश शेलेन्द्र नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, एसएलओ स्मृति पंवार, चकराता योगेश मेहर सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
ईवीएम गोदाम का सीलबंद ताला खोला गया
More Stories
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश