चमोली। जिले के मणखी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना नंदा नगर घाट पर सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलने पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कार खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
More Stories
मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री