रुड़की,। झबरेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां एक सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति को संभाला। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़पुर नूरपुर गांव के समीप एक पेपर बनाने की फैक्टरी है। बूढ़पुर निवासी सोहित(22) इसी फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को उसकी रात की ड्यूटी चल रही थी। देर रात वह कानों में मोबाइल की लीड लगाकर कार्टन के पैकेट बिछाकर लेट गया। इसी दौरान पेपर के पैकेट उठाने वाली ट्रैक्स मशीन ने पैकेट उठाए तो मजदूर मशीन की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मजदूर की मौत की सूचना उसके परिजनों को लगी तो फैक्टरी में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बूढ़पुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण फैक्टरी मालिक के खिलाफ कारवाई करने व उनसे वार्ता की जिद्द पर अड़े रहे।
मशीन के नीचे दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया