नैनीताल। काठगोदाम क्षेत्र से स्कूल गया छात्र लापता होने के बाद आखिरकार डेढ़ महीने बाद उसकी लाश मिली है लाश मिलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छात्र की लाश जंगल में एक गधेरे से बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पदमपुरी के पास रहने वाले सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय बेटा भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रह कर पढ़ाई करता था और आवास विकास स्थित हिमालय विघा मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर बीते 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजढूंढ के बाद परिजनों ने स्कूल में मालूम किया तो जानकारी मिली की पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था। तब से भास्कर दुमका लापता था उसके परिजनों ने काठगोदाम पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शीतला मंदिर के पास जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेेरे के पास बरामद कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं लाश सड़ी गली अवस्था में बरामद हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव, घर में मचा कोहराम
More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया